फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Class 12 Result: शाहजहांपुर में छात्र नवांश ने प्राप्त किए 97.8 प्रतिशत अंक, शिक्षकों ने मेधावियों को खिलाई मिठाई

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 12 कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। सीबीएसई में तक्षशिला पब्लिक स्कूल के नवांश कुमार ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। 97.6 प्रतिशत अंक पाकर कैब्रिंज कांवेंट स्कूल पुवायां की छात्रा पावनी अग्रवाल ने दूसरा स्थान पाया है। श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ की छात्रा श्लोक खन्ना ने 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा मुकाम हासिल किया है। शिक्षकों ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया। सीबीएसई की परीक्षा में 39 स्कूलों के 2901 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा को जिले के नौ केंद्रों पर कराया गया था। सीसी कैमरों की निगरानी के बाद सकुलशल परीक्षा समाप्त हुई। इसके बाद ऑनलाइन ही कॉपियों को जांचा गया था। मंगलवार को दोपहर बाद सीबीएसई ने परीक्षा परिणाम अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया। स्कूलों में छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम दिखाने का इंतजाम किया था। उत्तीर्ण होने पर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें