फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी-जेवर चोरी, दिनदहाड़े हुई वारदात

शाहजहांपुर के मोहल्ला मामूड़ी में मुनव्वर अली के मकान के दिनदहाड़े ताले तोड़कर चोरों ने नकदी समेत दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना सदर बाजार के मोहल्ला चमकनी निवासी मुनव्वर अली बहादुरगंज में पाइप की दुकान पर नौकरी करते हैं। करीब पांच साल पहले उन्होंने मोहल्ला मामूड़ी में मकान बनवाया था। सोमवार को अपनी पत्नी को मायके छोड़ने के बाद काम पर चले गए। इस बीच चोर मकान में दीवार फांदकर घुस गए। चोर बंद मकान का ताला तोड़कर कमरे में घुस गए। वहां अलमारी को तोड़कर सवा लाख रुपये और 80 हजार रुपये कीमत की तीन अंगूठी व दो घड़ी चोरी कर ले गए। रात करीब नौ बजे मुनव्वर घर आए तो उन्हें कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर हद्दफ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच को शुरू किया है। पीड़ित ने बताया कि कलाई घड़ी और अंगूठी उन्हें दहेज में मिली थी। आशंका है कि चोर दीवार फांदकर मकान के अंदर घुसे होंगे। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें