फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में बौद्ध भिक्षुओं ने निकाली धम्म यात्रा, पंचशील मार्ग पर चलने का दिया संदेश

शाहजहांपुर में लार्ड बुद्धा कल्चरल एंड एजुकेशनल सोसाइटी व बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में डॉ.आंबेडकर माह के समापन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बीच धम्म अनुयायियों को सम्मानित किया गया। सुबह घंटाघर स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बौद्ध भिक्षुओं ने धम्म यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुवायां रोड स्थित बुद्ध विहार पर समाप्त हुई। यात्रा का नेतृत्व मनोज कुमार, वेदपाल सुमन, अनूप कुमार, ब्रजेश कुमार व सुरेश पाल सिंह ने किया। इस बीच सम्मान समारोह में भंते डॉ. स्वरूपानंद ने धम्म देशना की। त्रिशरण पंचशील भंते करुणानंद ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस डॉ. वीपी अशोक ने कहा कि अप्रैल माह में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से घर-घर तक बाबा साहब के विचारों को पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि आंबेडकर माह का मुख्य उद्देश्य अंधविश्वास को त्यागकर पंचशील के मार्ग पर चलना और समाज में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें