शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों से अभद्र व्यवहार के विरोध में मंगलवार को बसपा महानगर इकाई ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने पांच सूत्री मांगपत्र देकर समाधान की मांग की गई। महानगर अध्यक्ष राशिद कुरैशी के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा है। ओपीडी व वार्ड में मरीजों और तीमारदारों से उपचार के बजाय अभद्र व्यवहार किया जाता है। इससे गरीब तबके के लोगों को चिकित्सीय सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ज्ञापन में मोहल्ला ककरा में एमआरएफ सेंटर से होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने, डंपिंग ग्राउंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने, बिजली कटौती को बंद कराने, मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए दवा का छिड़काव कराने की मांग की गई। इस मौके पर रामकुमार मौर्या, राजेश्वर सिंह, जाटव, जान मोहम्मद, अमित आजाद, राजीव गौतम, संदीप गौतम, सुधाकर गौत्म, मनोज सिंह, जसविंदर सिंह, तुषार आदि मौजूद रहे।