फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में गर्रा नदी में डूबे दो बच्चों के शव भी बरामद, तीन की हुई थी मौत, परिवारों में कोहराम

शाहजहांपुर के मोहल्ला मामूड़ी निवासी अखलाक और शोएब के शव भी बुधवार सुबह मिल गए। उनकी तलाश में परिजन घर नहीं गए और गर्रा नदी के किनारे डेरा डाले रहे। सोमवार को मोहल्ला मामूड़ी निवासी तीन बच्चे शाहरुख, अखलाक और शोएब गर्रा नदी में नहाने के दौरान डूब गए थे। मंगलवार को शाहरुख का शव मिल गया था। बाकी दो बच्चे नहीं मिल सके थे। माना जा रहा है कि मिट्टी में धंसने के चलते शव नहीं मिल सके थे। बुधवार सुबह उनके शव उतराते मिले। जोहर की नमाज के बाद शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें