फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, खाद की कालाबाजारी का लगाया आरोप

मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Aug 2025 02:09 PM IST

शाहजहांपुर में किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा को सौंपा। इसमें किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल ने कहा कि जनपद में खाद की कमी नहीं है। वहीं, कालाबाजारी के चलते किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसान खाद के लिए परेशान हैं जबकि कालाबाजारी कर दी जा रही है। खाद के अभाव में किसानों की फसल खराब हो रही है। ज्ञापन देने वालों में मुकेश पांडेय, मिथुन, सुखविंदर, प्रभा देवी, रामलड़ैते, राजवती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें