शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के गांव मझिगवां में मकान के विवाद में हुई आगजनी की घटना में एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज होने और गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू भानु गुट कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थाने का घेराव करने की चेतावनी दी। इसके बाद इंस्पेक्टर आरके रावत ने मौके पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं को समझाने के प्रयास शुरू कर दिए। भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव ने वार्ता के दौरान कहा कि एक घंटे के अंदर दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की जाए। थाने के एक दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह लोग थाने का घेराव करेंगे। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।