शाहजहांपुर में भारतीय किसान यूनियन परिवर्तनवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांट थाना क्षेत्र में अवैध वसूली, अवैध रूप से मवेशी काटने आदि को रोकने की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। एसपी को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को दिया गया। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे। महेंद्र सिंह ने ज्ञापन देकर बताया कि एक युवक क्षेत्र में अवैध वसूली कर रहा है। सड़क से निकलने वाले भूसे, लकड़ी, मवेशी से लदे वाहनों से खुलेआम अवैध वसूली करता है। रावतपुर व कांट में गोवंशीय पशुओं का कटान हो रहा है। पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।