शाहजहांपुर जनपद में भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। तेज धूप और लू की चपेट में आने से लोग बीमार हो रहे हैं। निगोही में शनिवार को भीषण गर्मी के कारण एक युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। बेहोश युवक को काफी देर तक एक पुलिसकर्मी होश में लाने का प्रयास करता। चेहरे पर पानी छिड़का लेकिन वह होश में नहीं आया। इस कवायद के दौरान ही पुलिसकर्मी लगातार एंबुलेंस को भी फोन करता रहा। बाद में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया, तब उसकी तबीयत में सुधार हुआ। युवक को होश में लाने का प्रयास करते पुलिसकर्मी का किसी ने वीडियो बना लिया। इस वीडियो को देखकर लोग पुलिसकर्मी की मानवता और सजगता की तारीफ कर रहे हैं।