फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में हर साल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, समिति करेगी चयन

शाहजहांपुर में जिला खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंजीकृत विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को गोष्ठी कर प्रदेश सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में जानकारी दी गई। रविवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने पर सरकार की ओर से खिलाड़ी को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष हर खेल से एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को उनकी उपलब्धियां, उपस्थिति, अनुशासन, व्यवहार आदि के आधार पर जिला खेल विकास प्रोत्साहन समिति की ओर से चुना जाएगा। इस बीच वेट लिफ्टिंग की खिलाड़ी जोहर ने अभ्यास के लिए रॉड की मांग की। एथलीट खेल की खिलाड़ी अंजलि ने प्रोत्साहन समिति से मिलने वाली डाइट को बंद नहीं करने की अपील की। तीरंदाजी खेल के खिलाड़ी मानव ने खेल किट, टारगेट, धनुष-बाण आदि की व्यवस्था का मुद्दा रखा। बमनिया ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में खेल प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज सक्सेना, शकील अहमद, अनिल मौर्य, निशांत कुमार, इरफान खान, अजय पाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें