फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीते पुरस्कार

शाहजहांपुर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन छात्रों ने विभिन्न स्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाकर पुरस्कार झटके हैं। जीआईसी मैदान पर खेलकूद का शुभारंभ महापौर अर्चना वर्मा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद सौ मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। खेलकूद में कबड्डी में कक्षा 11 व इंटरमीडियट के छात्र शामिल हुए। इसके अलावा वालीबॉल प्रतियोगिता भी हुई। प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने बताया कि खेलकूद को पहली बार कराया जा रहा है। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी शामिल हुए हैं। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें