फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: मानदेय के लिए स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मुखर हुईं आशा वर्कर, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर में मानदेय के लिए एक बार फिर से आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मुखर हो गईं हैं। सीएमओ कार्यालय में हंगामा करने के बाद बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन के आह्वान पर जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस बीच राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। सुबह करीब दस बजे आशा वर्कर जीआईसी के खेल मैदान पर एकत्रित हुईं और धरने पर बैठ गईं। अध्यक्ष कमलजीत कौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बिना बताए आशाओं का भुगतान रोक दिया है। आशा वर्कर का शोषण किया जा रहा है। भुगतान नहीं होने के कारण आशा वर्कर एमडीए अभियन में कार्य नहीं कर रहीं हैं। दोपहर बाद जुलूस निकालकर जोरदार तरीके से प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। इसमें आशा वर्कर का पूर्व से बकाया भुगतान कराने, फाइलेरिया, कुष्ठ के अभियान का भुगतान कराने, निजी अस्पताल में गर्भपात करने वाली भावलखेड़ा की संगिनी पर कार्रवाई करने, डीसीपीएम का तबादला कराने, यूनियन की अध्यक्ष को धमकाने वाले पर कार्रवाई करने समेत कई मांगों को उठाया गया। ज्ञापन देने वालों में रविंद्र, सुनीता त्रिपाठी, रोशनी, मीरा देवी, निशा दीक्षित, नीतू, सविता, सुनीता, रामबेटी, चंद्र कुमारी, प्रेमलता आदि शामिल रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें