शाहजहांपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावलखेड़ा में आशा कार्यकर्ता बकाया भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। इससे नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे बाद सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया। इसके बाद धरना स्थगित हुआ। भाजपा नेता सावित्री शर्मा ने बताया कि आशा कार्यकर्ता को धरना करते हुए एक माह 10 दिन हो गए हैं। अभी किसी अधिकारी को कोई फर्क नहीं पड़ा। आशा कार्यकर्ताओं का दो माह से कार्य का नुकसान हो रहा है। आशा संगठन की जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर ने बताया कि दीपावली का त्योहार करीब आ गया है। इसे देखते हुए धरना-प्रदर्शन 17 से 30 अक्तूबर तक स्थगित कर रहे हैं। 15 दिनों में मांगे नहीं मानी तो उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वाले में राष्ट्रीय शक्ति दल जिलाध्यक्ष बिंदु सिंह, रविन्द्रा, सुनीता त्रिपाठी, शमीम बेगम, ममता, नीतू, बीनू, मीरा देवी, अनीता, रामसुखी, कमलेश सिंह, रीता, उर्मिला आदि मौजूद रहीं।