फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, महिलाओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार और घोटाले का आरोप लगाते हुए सर्वधर्म एकता समिति ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने डूडा अधिकारी पर धन उगाही और गरीब परिवारों के शोषण का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पात्र होने के बावजूद कई वर्षों से बेघर लोगों को आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया। प्रदर्शन में रीना शर्मा, मोनी, राना कुमारा, अनीता, रंजीता, रुबीना और निशा सहित कई महिलाएं शामिल थीं। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देने के लिए जब नायब तहसीलदार सत्येंद्र कटियार पहुंचे, तो महिलाओं ने उनसे मिलने से इन्कार कर दिया। वे जिलाधिकारी से ही मिलने पर अड़ी रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें