फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी प्रकरण में पुलिसकर्मियों और अफसरों पर कार्रवाई की मांग, अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन

शाहजहांपुर में सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा। इसमें वाराणसी प्रकरण में एडीसीपी का तत्काल स्थानांतरण कराए जाने की मांग की। कलक्ट्रेट में बार अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि वाराणसी प्रकरण में सामान्य विवाद को अनावश्यक रूप से गंभीर बनाने के लिए एडीसीपी नीतू कादयान जिम्मेदार हैं। उनका तत्काल स्थानांतरण किया जाए और भविष्य में किसी भी जनपद में इनकी तैनाती न की जाए। प्रदेश के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उनकी तैनाती से पूर्व और तैनाती के बाद से अब तक की समस्त संपत्तियों की जांच की जाए। बार एसोसिएशन वाराणसी में पुलिस प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा व भर्त्सना करती है। न्यायिक जांच की मांग करती है। वाराणसी के अधिवक्ताओं पर पंजीकृत फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं। दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। ज्ञापन देने वालों में महासचिव अवधेश सिंह तोमर, पशुपति नाथ दीक्षित, शिशुपाल सिंह, रमित त्रिवेदी, अंचल दीक्षित सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें