फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में स्कूल गेट पर लगाया ताला, ग्रामीणों ने किया विरोध

Sat, 15 Aug 2026 03:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शंकरपुर पिटरहाई में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान स्कूल गेट पर शिक्षक ने ताला जड़ दिया। इसे लेकर गांव के लोगों ने नाराजगी ने जताई है। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में गेट पर ताला लगा नजर आ रहा है। बच्चे स्कूल के अंदर जाने के लिए बाहर इंतजार कर रहे। इस दौरान ग्रामीणों और विद्यालय के शिक्षक के बीच कहासुनी होने की भी बात सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक ने गेट खोलने से मना कर दिया। गांव के लोगों ने गेट नहीं खोले जाने का विरोध किया है। 

बीएसए जय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह से बात की है। बाहरी लोगों के आने से कार्यक्रम में बाधा पड़ने की आशंका के चलते गेट बंद कर दिए जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच कराई जाएगी। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें