शाहजहांपुर पुलिस और स्वाट टीम ने एक ठगी करने बाले गिरोह के दो सदस्यो को गिरफ्तार किया है। शातिर ठग पीतल की मूर्ति को सोना बता कर बेचा करते थे । पुलिस ने इनके कब्जे से कारोबारियों से ठगे गए 50 हजार रूपये और नकली मूर्ति बरामद की है । पुलिस इनके और साथियो की तलास कर रही है ।