फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी के जापान दौरे पर कसा तंज, जानिए क्या कहा

Sun, 22 Feb 2026 03:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से पहले अन्य मंत्री भी विदेश में गए थे। उसके बाद भी कोई निवेश आया। वह सिटी पार्क में कांग्रेस के अध्यक्ष रजनीश गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विदेश जाने पर मंत्री करोड़ों रुपये खर्च करते हैं और निवेश नहीं आ रहा है। नए कारखाने आने के बजाय पुरानी फैक्टरी बंद हो रही हैं। 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बदायूं में अल्पसंख्यक लोगों के साथ मारपीट का मुद्दा उठाया। कहा कि आरोपियों के खिलाफ कब बुलडोजर चलेगा। अजय राय ने यूजीसी के मुद्दे पर कहा कि पहले भाजपा ने मुस्लिम और हिंदू को आपस में लड़ाया। अब हिंदू को हिंदू से लड़ाने का काम किया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास कहां हो रहा है। भाजपा का चरित्र उजागर हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें