शाहजहांपुर में प्रशासन का बुधवार को एक मानवीय चेहरा सामने आया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में एक घायल बालक को तत्काल मदद उपलब्ध कराई। 12 वर्ष के राहुल के पैर में गंभीर जख्म है। उसे लेकर परिवार के कुछ लोग कलक्ट्रेट पहुंचे थे। अरविंद कुमार अपनी गाड़ी से बाहर जा रहे थे, तभी उनकी नजर ई रिक्शा में बैठे राहुल पर पड़ी। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाकर बालक का हालचाल जाना।
बातचीत में पता चला कि राहुल के माता-पिता नहीं हैं। एडीएम वित्त ने बिना देर किए बालक को एक निजी अस्पताल भिजवाया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से भी बच्चे के इलाज में कोई कमी न रखने का अनुरोध किया। एडीएम वित्त ने राहुल के उपचार में आने वाले खर्च का वहन स्वयं करने के लिए कहा। उन्होंने बच्चे के साथ आई महिला को प्रारंभिक उपचार के लिए तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की।