कलक्ट्रेट पर शुक्रवार को सेमरियावां ब्लॉक के धुसुरा गांव के ग्रामीण पहुंचे। डीएम को ज्ञापन दिया। इसके बाद ब्लॉक के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे को घेर लिया और ज्ञापन देकर कोटा चयन को निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि कोटा चयन गलत तरीके से किया गया है। इसे निरस्त कर फिर से चयन किया जाए।