एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार की देर रात को गूगल मीट कर विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा किया। उन्होने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर रास्तों पर पड़ने वाले बिजली के तारों पर विशेष रुप से ध्यान दे। मूर्ति विसर्जन स्थल के रास्तों व घाट का पूर्व निरीक्षण कर लिया जाये। विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों की व्यवस्था रखे।