फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री कृष्ण जन्म की कथा सुन श्रोता भाव-विभोर

पौली ब्लॉक क्षेत्र के भरदौलिया स्थित गोपाल जी ठाकुर द्वारा (मंदिर) में आयोजित श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ में चौथे दिन आचार्य सत्येंद्र दास वेदांती ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, नंदोत्सव और उनकी बाल लीलाओ का वर्णन किया। कथा व्यास के भजनों और बधाई गीतों पर भक्त झूम उठे। उन्होंने कहा कि श्रीमदभागवत कथा से भगवान श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम और समर्पण का भाव जागृत होता है। कथा व्यास ने कृष्ण जन्म से पूर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के अवतार की कथा भी संक्षेप में सुनाई। भगवान विष्णु के वामन अवतार धारण करने और राजा बलि के द्वार पर तीन पग भूमि दान मांगने की कथा का भी वर्णन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें