गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंख्ला में लगातार चल रहे जन जागरण के दौरान 13 वें दिन अंतिम नगर कीर्तन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया। नगर कीर्तन में शामिल लोग गुरुद्वारा से निकलकर सुगर मिल तिराहे तक पहुंचा। वहां से वापस लोग गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा पहुंचे और निशान साहिब के चोले को बदला।