फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने मिशन शक्ति के तहत गोष्ठी की, गूगल मीट पर दिए निर्देश

एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार की रात गूगल मीट के जरिए समस्त एसओ व अधिकारियों से मिशन शक्ति को लेकर गाेष्ठी की। इस दौरान विवेचनाओं की स्थिति, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि की जानकारी ली। एसपी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य प्रत्येक महिला को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करना है। जिससे वे निर्भीक होकर अपने अधिकारों का लाभ उठा सकें। इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, कानूनी सहायता, साइबर सुरक्षा आदि क्षेत्रों में महिलाओं को सक्षम बनाने हेतु बहुविध प्रयास किए जाए। विद्यालयों, कॉलेजों, पंचायत भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण, जागरूकता रैलियाँ, चौपाल एवं काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया जाए और महिला हेल्प डेस्क, टोल–फ्री नंबर एवं त्वरित पुलिस सहायता की व्यवस्थाएं सशक्त की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें