आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया और मोबाइल फोन का अत्यधिक इस्तेमाल लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। विशेषकर बच्चों और युवाओं में यह लत तेजी से बढ़ रही है, जिसके कारण नींद की कमी, आंखों में सूखापन, जलन और सर्वाइकल दर्द जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। जिला अस्पताल के नेत्र ओपीडी में रोजाना 70 से 80 मरीज आ रहे हैं, जिनमें से 20 से 25 मरीज इसी तरह की शिकायतों के साथ आते हैं।