फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम त्योहार के पहले ड्रोन से परखी गई सुरक्षा व्यवस्था

Rohit Singh Updated Wed, 24 Jun 2026 04:13 PM IST

मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में रूट मार्च किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से हवाई निगरानी भी की गई। ड्रोन कैमरे द्वारा जुलूस मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील बिंदुओं की निगरानी कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का आकलन किया गया। इस तकनीकी निगरानी के माध्यम से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अव्यवस्था अथवा सुरक्षा संबंधी चुनौती पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें