नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड नं 1 में फागिंग कर रहे सफाईकर्मियों के साथ मारपीट हो गयी। मुकामी पुलिस ने जब मारपीट करने वालों पर केस दर्ज नहीं किया तो आक्रोशित कर्मियों ने सोमवार को कामकाज ठप कर दिया। यही नहीं जिला मुख्यालय पर भी आकर प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों के कार्य बहिष्कार से पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में जगह - जगह कूड़ा फैला हुआ है।