विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि निजीकरण उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के हित में नहीं है। ऐसे में इसे तत्काल वापस लिया जाए। इसके साथ ही 24 दिसंबर को ट्रेड यूनियनों व किसान संगठनों के साथ संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन का एलान किया।