एसओ महुली दुर्गेश पांडेय के अगुवाई में पुलिस टीम ने आगामी अलविदा की नमाज को लेकर बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों जामा मस्जिद महुली, सगड़वा एवं छितही में पहुंचकर संबंधित मौलानाओं व मस्जिद प्रबंधकों से बातचीत की। इस दौरान पुलिस ने शांति, सुरक्षा एवं शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन के संबंध में विस्तृत चर्चा किया।