फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पेट्रोल पंप मालिक के घर भीषण चोरी, 50 लाख से अधिक के सामान चोरी

संतकबीरनगर जनपद के धनघटा थानाक्षेत्र के परसहर गांव के निवासी पेट्रोल पम्प मालिक और भाजपा नेता कमलेश कुमार उपाध्याय उर्फ टिल्लू बाबा के घर चोरों ने चोरी की भीषण घटना को अंजाम दिया। घर की महिलाएं लखनऊ गयी थीं और पेट्रोल पंप मालिक अपने साथियों के साथ घर के हाल में सो रहे थे। चोरों ने उपर से चढ़कर दरवाजा खोला और घर के अंदर दाखिल हुए। चोरों ने सारे बक्से आदि खंगाल दिए हैं। उसमें मौजूद कीमती सामान चुरा लिया। बताया जाता है कि तकरीबन 45 लाख के जेवरात, 5 लाख नकद और अन्य सामान चोर चुरा ले गए। मौके पर धनघटा पुलिस के साथ सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय मौके पर पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं। अभी तक मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें