आल इंडिया पुलिस एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाली दो महिला उपनिरीक्षकों को बुधवार को पुलिस कार्यालय में सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में उन्हें नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।