सन्तकबीरनगर महुली क्षेत्र के नाथनगर कस्बे में मंगलवार की देर शाम ससुर और साले ने दामाद को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि दामाद ने प्रेम विवाह किया जिससे ससुर और साला नाराज चल रहे थे। पुलिस ने दामाद के भाई की तहरीर पर ससुर और साले पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।