बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को बिजली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर एक्सइएन कार्यालय पर धरना दिया। यह कार्य बहिष्कार दो बजे से पांच बजे तक चला। संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर मुकेश गुप्ता ने पावर कारपोरेशन के चेयरमैन पर यह आरोप लगाया है कि वह आंकड़ों का फर्जीवाड़ा कर बढ़ा चढ़ा कर घाटा दिखा रहे हैं और आम उपभोक्ताओं पर इसका बोझ डालना चाहते हैं। जबकि इसके पीछे मुख्य मकसद निजी घरानों की मदद करना है।