जिला अस्पताल का शनिवार को डीएम आलोक कुमार ने निरीक्षण किया। दो घंटे के निरीक्षण में डीएम को अस्पताल में जगह-जगह गदंगी मिली। डीएम के पहुंचने पर अस्पताल में जल्दी- जल्दी पोछा लगाया जा रहा है। जिस पर डीएम ने पूछा कि फिनायल क्यों नही डाला है तो सफाई नायक ने बताया कि डाला गया है, तब डीएम ने कहा कि उसकी महक नहीं आ रही है। उन्होंने सफाई नायक को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अस्पताल में डिलेवरी कम मिली। जिस पर नाराजगी जताई। वार्ड में पंखा बंद मिला और बेड पर गद्दा खराब मिला। जिस पर सीएमएस से नाराजगी जताते हुए तत्काल व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया।