फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आलोक ने संभाला कार्यभार, निर्वतमान ने सौंपा चार्ज

संतकबीरनगर में नवागत डीएम आलोक कुमार ने बृहस्पितवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में पदभार ग्रहण किया गया। निवर्तमान जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तवर ने उनको पदभार स्थानांतरित किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की, यही नहीं कलेक्ट्रेट में स्थित कोषागार, रिकार्ड रुम व अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को दूर करने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन एवम् जन समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें