प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के चयन के लिए पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत धौरहरा और दुल्हापार में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास के लिए किये गये आवेदकों के चयन सूची को पढ़कर सुनाया गया। वरीयता क्रम के अनुसार लाभार्थियों की सूची उच्चाधिकारियों के पास भेजा जा रहा है। सचिव सतीश कुमार ने कहा कि शासन के मंशानुसार पीएम आवास का नाम सूची में है उनको वरीयता क्रम के अनुसार तैयार कर सूची उच्च अधिकारियों को भेज दि जायेगी।