सहालग के अंतिम दिन शनिवार को दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान लोगों ने सामानों की खरीदारी की। 15 दिसंबर के बाद से खरमास लग जा रहा है। इसके बाद धार्मिक कार्य पूरी तरह से रूक जाएंगे। खिचड़ी के बाद ही फिर धार्मिक कार्य शुरू हो सकेंगे। गोला बाजार, मुखलिसपुर स्थित कपड़े व ज्वैलरी की दुकानों पर भीड़ रही।