मेंहदावल में चुनावी जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रवीण निषाद के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा, सपा ने राम भक्तों पर गोली चलाई थी, अयोध्या में अब उन पर पुष्पा वर्षा होती है।बोले, अयोध्या पांच सौ वर्षों का इंतजार अब खत्म हो गया है। भव्य राममंदिर में राम लला विराजमान हैं। बोले योगी, जनता कह रही है, जो राम को लाए हैं अब हम उनको लाएंगे। कहा, जो लोग पाकिस्तान का राग अलापते हैं, वो पाकिस्तान चले जाएं।