जिले में बढ़ती गर्मी, उमस और लगातार बदल रहे मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासकर बच्चों में इस तरह की समस्याएं अधिक देखने को मिल रही हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 730 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें बड़ी संख्या बच्चों की रही।