मेंहदावल नगर में बिना अनुमति जुलूस निकालने पर बहुजन मुक्ति मोर्चा के पांच पदाधिकारियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार विभिन्न मांगों को लेकर बहुजन मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष उदयराज विद्यार्थी के नेतृत्व में जुलूस निकाल रहे थे और तहसील पर पहुंच कर एसडीएम को ज्ञापन देने की तैयारी की थी। लेकिन पुलिस ने रोडवेज तिराहा पर उन्हे रोक दिया और कहाकि जुलूस की अनुमति नहीं है। जिस पर पुलिस से कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई, पुलिस ने पांच लोगाें पर केस दर्ज किया है।