भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों संग जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र बृहस्पतिवार को एडीएम को सौंपा। इस दौरान चेतावनी दी गयी कि अगर शीघ्र ही इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो 30 जून को भाकियू कार्यकर्ताओं के द्वारा आन्दोलन किया जाएगा। अपने मांग पत्र संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट ने बताया कि जिले के धनघटा तहसील अन्तर्गत छपरा मगर्वी मे तैनात हल्का लेखपाल राजन चौधरी पूरी तरह भ्रष्टाचार मे लिप्त है, किसानों, ग्रामीणों से जमीन पैमाइश आदि के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं।