संतकबीरनगर के कोतवाली क्षेत्र में बनियाबारी के पास बृहस्पतिवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। कार में बाइक फंसने के बाद चालक उसे घसीटता रहा। इस दौरान बाइक में आग लग गई और बाइक सवार गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हरिहरपुर का रहने वाला था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।