जिले में सिविल बार एसोसिशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने महिलाओं पर आईएएस संतोष वर्मा द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आईएएस संतोष वर्मा के बयान को समाज में वैमनष्यता फैलाने और नारी के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। अधिवक्ताओं आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी बर्खास्तगी की मांग की।