अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मंगलवार को चोरी की लकड़ी बरामद की। इसके साथ ही तीन चोरो को गिरफ्तार किया है। पीड़ित गिरिराज सिंह पुत्र स्व0 तीरथराज सिंह निवासी मुहल्ला नायक टोला थाना मेंहदावल जनपद संकबीरनगर द्वारा थाना मेंहदावल पर 8,11.2025 की रात्रि में सूचना दी कि ग्राम सरफरा स्थित उनके खेत से अज्ञात द्वारा 04 सागौन के पेड़ काट कर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था ।