जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर बैरपुर महराजी बस स्टैंड के निकट रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार गांव ऊमरा के रहने वाले युवक दुर्वेश कुमार (35) की मौत हो गई। जबकि नत्थू सिंह (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने बस कब्जे में कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।