गवां के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी सुनहरी (42) की झोलाछाप के उपचार से मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया तो मौके पर एसडीएम आनंद कुमार और सीओ प्रदीप कुमार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंच गए। अवैध रूप से क्लीनिक के संचालन की जानकारी होने पर सील कर दिया गया। संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।