बहजोई के गांव धतराशेख में पशुशाला की कच्ची दीवार गिरने से दंपती की दबकर मौत हो गई। बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीण चंदन व उसकी पत्नी श्यामवती पशुओं को चारा डालने गए थे। तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पशुशाला में बैठ गए। इस बीच अचानक पशुशाला की मिट्टी की कच्ची दीवार भर भराकर दोनों के ऊपर गिर गई।