संभल कोतवाली क्षेत्र की नूरियो सराय चौकी के नजदीक सड़क किनारे कूड़े के ढेर में लगी आग ने पुलिस की सुपुर्दगी में खड़े दो ट्रकों को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते एक ट्रक आग की लपटों में पूरी तरह जल गया। दूसरे को दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार कर बचा लिया। आग लगने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।