भाजपा ने जिला कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली। जो चंदौसी चौराहे होते हुए अस्पताल चौराहा, चमन सराय, कोतवाली, बाजार, तहसील रोड होते हुए शंकर स्कूल आनंद विहार कॉलोनी, चरण सिंह पार्क होते हुए भगत सिंह पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। भगत सिंह की प्रतिमा पर गुलाब देवी, हेमंत राजपूत, हरेंद्र सिंह ने माल्यार्पण करके यात्रा का समापन किया। इस दौरान जगह-जगह फूल बरसाकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। भारत माता की जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।