फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदाैसी में तीन की माैत, आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर हादसे में नौ जख्मी

Vimal Sharma Updated Sun, 22 Mar 2026 08:27 PM IST

आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर ग्राम उधरनपुर अजमत नगर के तीव्र मोड़ पर रविवार शाम को टेंपो और कार के बीच जबरदस्त टक्कर में किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भीषण भिड़ंत में टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्री सड़क पर जा गिरे। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मृत एक महिला की देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को दो एंबुलेंस और एक छोटा हाथी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहजोई भेजा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें